क्राइस्टचर्च, 7 जनवरी (CRICKETNMORE)| आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का यहां हेग्ले ओवल मैदान पर रविवार को एक भव्य समारोह के साथ औपचारिक उद्घाटन हो गया। इस समारोह में किवी देश की सांस्कृतिक की झलक देखने को मिली। इस समारोह में इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्राइस्टचर्च के काउंसलर एरॉन किओवन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के अध्यक्ष डेबी हॉकले भी मौजूद थे। 

Advertisement

वर्ल्ड कप पहला मैच 13 जनवरी को ग्रुप-ए में मेजबान टीम न्यूजीलैंड और मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज के बीच माउंट माउंगनुई के वे ओवल मैदान पर खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच इसी मैदान पर तीन फरवरी को होगा।  क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

Advertisement

मौजूदा उप-विजेता भारत 14 जनवरी को आस्ट्रेलिया के साथ टूर्नामेंट का आगाज करेगी। भारतीय टीम की कमान इस टूर्नामेंट में प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के हाथों में है। यह युवा टीम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। 

इस उद्घाटन समारोह के मौके डेबी हॉकले ने कहा, "यह टूर्नामेंट इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को पेशेवर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने में मदद करता है। साथ ही उन्हें अनुशासन और दवाब में खेलने तथा नेतृत्व क्षमता का अहसास कराता है।"

 

भारतीय अंडर-19 टीम के कोच पृथ्वी ने कहा, "हम यहां पिछले एक सप्ताह से हैं। कुछ मैच खेले हैं और सभी कुछ अच्छा रहा है। टीम की तैयारी भी अच्छी चल रही है। हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है, लेकिन हम अपने पहले मैच पर ध्यान दे रहे हैं।"

भारत को बांग्लादेश में खेले गए पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार