अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को कहा कि जिम्बाब्वे के अंडर-19 गेंदबाज विक्टर चिरवा को गेंदबाजी के एक्शन पर सवाल उठाते हुए निलंबित कर दिया गया है। चल रहे अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के इवेंट पैनल ने चिरवा की गेंदबाजी के एक्शन पर सवाल उठाया गया है।

Advertisement

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "चिरवा के बारे में मैच अधिकारियों ने शनिवार को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जिम्बाब्वे के मैच के दौरान रिपोर्ट किया था। इसके बाद इवेंट में उनकी गेंदबाजी की वीडियो फुटेज को समीक्षा के लिए इवेंट पैनल के साथ साझा किया।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इवेंट पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि चिरवा ने एक अवैध गेंदबाजी एक्शन को नियोजित किया और इस तरह नियमों के अनुच्छेद 6.7 के अनुसार, उन्हें तुरंत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया।"

जिम्बाब्वे ग्रुप सी में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर है और उसका एक मैच बाकी है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार