आईपीएल (आईपीएल 2025) मेगा नीलामी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आईपीएल गवर्निंग बॉडी इस नीलामी के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने में लगी हुई है। इस बीच मीडिया के हवाले से ये खबर है कि इस नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों को 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी जा सकती है। ऐसे में सभी टीमों का इस मेगा नीलामी से पहले अपने स्टार खिलाड़ियों को रिटेन करना निश्चिंत हैं।

Advertisement

अगर कुछ अहम खिलाड़ी नीलामी में आते हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि वो करोड़ों में बिकेंगे। इस मेगा नीलामी से पहले आईपीएल ऑक्शनीर ह्यूज एडमीड्स ने विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है जो फिलहाल टॉक ऑफ द टाऊन बना हुआ है। एडमीड्स का मानना है कि अगर विराट कोहली मेगा नीलामी में आते हैं तो उनका 30 करोड़ रुपये से ज्यादा में नीलाम होना तय है।

Advertisement

एडमीड्स ने 2018 से 2022 तक आईपीएल में नीलामीकर्ता (ऑक्शनीर) के रूप में काम किया है। उन्होंने दुनिया भर में 2,500 से अधिक नीलामियां भी आयोजित की हैं। कई नीलामी में हिस्सा ले चुके ह्यू एडमीड्स के मुताबिक आईपीएल के स्टार विराट कोहली हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नीलामी का हिस्सा बनते हैं तो 30 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकेंगे। एडमीड्स का मानना ​​है कि किंग कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

खास बात ये है कि 2008 में 12 लाख रुपये में आरसीबी की टीम में शामिल हुए विराट कोहली उसके बाद कभी नीलामी में नजर नहीं आए। साथ ही किंग कोहली के नाम आईपीएल के इतिहास में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा साल तक खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसमें कोई शक नहीं कि आरसीबी आईपीएल की इस मेगा नीलामी से पहले विराट कोहली को रिटेन करेगी। इसलिए इस बार भी नीलामी में किंग कोहली नजर नहीं आएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार