29 जनवरी। तीसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से शानदार जीत मिली जिसके कारण भारत ने 5 वनडे की सीरीज में 3- 0 की अजेय बढ़त बना ली।

Advertisement

आपको बता दें कि तीसरे वनडे में हार्दिक पांड्या ने वापसी की और अपनी वापसी वाले मैच में कमाल का परफॉर्मेंस कर गेंदबाजी से 2 विकेट भी चटकाए।

Advertisement

इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने केन विलियमसन का एक कमाल का कैच लपका जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। मैच के बाद भारत के कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर खास बयान दिया और हार्दिक पांड्या को एक खास नसीहत देने की कोशिश की।

विराट कोहली ने कहा कि किसी क्रिकेटर को हमेशा ये समझ लेना चाहिए कि आप आपके लाइफ में हमेशा दो रास्ते होते हैं या तो आप अपनी गलती को सुधार कर आगे बढ़ते हैं या फिर आप निराश रहते हैं।

कोहली ने कहा कि आप अपने गलती से सीख कर आगे बढ़ते हैं और प्रेरणा लेकर और भी अच्छा कर सकते हैं। विराट कोहली ने आगे ये भी कहा कि अगर आप क्रिकेटर हैं तो इससे प्यारी चीज आपके लिए और कुछ दूसरा नहीं हो सकती है।

जितना आप इस गेम की रेस्पेक्ट करेंगे उतना आपको यह गेम रिवार्ड देगा। कोहली को भरोसा है कि पांड्या अपनी गलतियों से सीखकर अपने गेम को और भी तंदुरूस्त करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार