रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) और जो रूट (Joe Root) की तूफानी पारियों के दम पर दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) ने रविवार (22 जनवरी) को शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2023 के मुकाबले में एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) को 16 रनों से हरा दिया। दुबई के 222 रन के जवाब में एमआई की टीम 5 विकेट के नुकसानल पर 206 रन ही बना सकी।

Advertisement

पॉवेल-रूट ने खेली तूफामी पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दुबई की टीम की शुरूआत शानदार रही। रॉबिन उथप्पा (26) और जो रूट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। फिर रूट और रोवमैन पॉवेल ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। 

पॉवेल ने 41 गेंदों में चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। वहीं रूट ने 54 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के जड़े। दोनों ने मिलकर 179 रन बनाए। गेंदबाजी में एमआई के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड, जहूर खान औऱ फजलहक फारूकी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पोलार्ड की पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई ने 3 विकेट सिर्फ 26 रन पर गंवा दिए। इसके बाद आंद्रे फ्लैचर और कीरोन पोलार्ड ने चौथे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। पोलार्ड ने 38 गेंदों में 86 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से आठ चौके और छह छक्के निकले। इसके अलावा नजीबउल्लाह जादरान ने 30 रन और आंद्र फ्लैचर ने नाबाद 35 रन बनाए।

Advertisement

दुबई के लिए हजरत लुकमान ने दो विकेट,फ्रेड क्लासेन और रोवमैन पॉवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार