Pakistan vs Australia ODI: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज इमाम-उल-हक (Imam-ul-Haq) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इमाम ने 97 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली। यह इस सीरीज में इमाम का लगातार दूसरा शतक और उनके करियर का कुल नौंवा वनडे शतक है।

Advertisement

इमाम वनडे में सबसे तेज 9 शतक (Fastest 9 ODI Century) जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 48 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा। अमला ने 52 पारियों में अपने 9 वनडे शतक पूरे किए थे।

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्विंटन डी कॉक (53 पारी) और चौथे नंबर पर पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम (61 पारी) हैं। 

इमाम ने मंगलवार (29 मार्च) को खेले गए पहले वनडे  मैच में भी शतक जड़ा था और 96 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली थी। बता दें कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो वनडे शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार