2023 वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में की गई थी। इस शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 2016 के बाद पहली बार भारतीय सरजमीं पर वापसी कर रही है। बाबर आजम की टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्तूबर से करेगी जहां वो दो क्वालीफायर टीमों में से किसी एक के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज़ करेंगे। इसके बाद वो 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में ब्लॉकबस्टर मुकाबले में भारत से भिड़ेंगे।

Advertisement

इस टूर्नामेंट की उलटी गिनती शुरू होते ही पाकिस्तान के स्टार ओपनर इमाम-उल-हक ने भारत दौरे पर एक दिलचस्प टिप्पणी की है। इमाम ने पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल ग्रासरूट्स क्रिकेट के साथ बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने बाबर के साथ भारत में खेलने के बारे में 2010 से पहले बातचीत की थी। इमाम ने खुलासा करते हुए कहा, "भारत में खेलना, खासकर भारत के खिलाफ और कुछ खास करना कुछ ऐसा था जिस पर बाबर और मैं 2010 से पहले चर्चा कर रहे थे।"

Advertisement

आगे बोलते हुए इमाम ने कहा, “मैं वास्तव में मानता हूं कि हमारी वनडे टीम सबसे अनुकूल और संतुलित टीम है। ये संयोजन 2019 के समान है। जब भी आप खिलाड़ियों को अवसर देंगे, प्रदर्शन आएगा। हमने यहां (पाकिस्तान में) 350 रन का पीछा किया है, हमने दक्षिण अफ्रीका में 330 रन बनाए हैं, हमने वहां सीरीज जीती है। तो हां, हर कोई उत्साहित है। थोड़ा घबराया हुआ भी हूं, झूठ नहीं बोलूंगा। ये टीम चमत्कार कर सकती है और अगर हम भारत में वर्ल्ड कप जीतते हैं तो ये हमारे देश के लिए अच्छा होगा।''

Also Read: Live Scorecard

आगे बोलते हुए इमाम ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप के बाद से काफी कुछ सीखा और अब वो एक सीनियर की भूमिका में आ गए हैं। उन्होंने कहा, “हां, मैं सचमुच विश्वास करता हूं। अगर मैं खुद से पूछूं, अगर मैं आईने में देखूं, तो इमाम-उल-हक 2019 से 2023 तक बहुत अलग हैं। मैं बहुत कुछ सीखा हूं, बहुत अधिक परिपक्व हुआ हूं और एक वरिष्ठ के रूप में, अब मेरी ज़िम्मेदारी है। मैंने अपने शॉट्स भी विकसित कर लिए हैं। पिछले 4 वर्षों से मेरा प्रदर्शन अच्छे स्तर पर गया है, इसलिए मैं इसे जारी रखना चाहता हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार