भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का मौका नहीं मिला है। हाल ही में बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया जिसमें एक बार फिर चहल शामिल नहीं रहे। ऐसे में अब इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने एक बड़ा बयान देकर युजवेंद्र चहल, टीम से क्यों ड्रॉप हो रहे हैं इसका कारण दुनिया को बताया है।

Advertisement

दरअसल, इमरान ताहिर का मानना है कि कुलदीप यादव की वजह से अब चहल को इंडियन टीम में जगह नहीं मिल रही है। ताहिर का कहना है कि बीते समय में कुलदीप यादव ने इंडियन टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की जिस वजह से वो रविंद्र जडेजा के साथ एक स्पिन जोड़ी के तौर पर पहली पसंद बन चुके हैं। यही वजह है अब चहल को अपनी वापसी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 

 
Advertisement

वो बोले, 'मुझे नहीं लगता है कि युजवेंद्र चहल खराब गेंदबाजी कर रहे हैं। मेरा मानना है कि वो अच्छा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसलिए ड्रॉप किया गया है क्योंकि कुलदीप यादव उनसे एक कदम आगे हैं। कुलदीप ने जडेजा के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी की और भारत को एक अच्छा स्पिन कॉम्बिनेशन मिल गया। यही वजह है चहल को नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत है।'

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि इमरान ताहिर की बात में दम नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते समय में इंडियन टीम ने अपने मुख्य स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को ही पसंद किया है। दूसरी तरफ चहल टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। चहल ने इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में अगस्त के महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। हाल में वो साउथ अफ्रीका दौरे पर चुने गए थे, लेकिन वहां भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार