कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के 27वें मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में बारबाडोस रॉयल्स को 47 रन से हरा दिया। इस मैच में वॉरियर्स की जीत में इमरान ताहिर ने भी अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम के लिए 2 विकेट भी चटकाए। इन दो विकेटों में एक विकेट विपक्षी टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल का भी था। 

Advertisement

पॉवेल को बोल्ड करने के बाद ताहिर का सेलिब्रेशन देखने लायक था। वो विकेट का जश्न मनाते-मनाते बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए। उनका ये सेलिब्रेशन रॉयल्स की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला जब ओवर की पहली गेंद पर बारबाडोस रॉयल्स के कप्तान रोवमैन पॉवेल क्लीन बोल्ड हो गए। पॉवेल को क्लीन बोल्ड करने के बाद ताहिर अपने शानदार रनिंग सेलिब्रेशन के लिए दौड़ पड़े और पूरे जोश के साथ बाउंड्री लाइन पर पहुंचकर जश्न मनाया। उनके इस जश्न का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुयाना ने 8 विकेट के नुकसान पर 219 रन का विशाल स्कोर बनाया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे शाई होप ने 37 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 71 रन की पारी खेली। जबकि हेटमायर ने 34 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें चार चौके औऱ तीन छक्के जड़े। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। बारबाडोस के लिए महीश तीक्षणा ने 3 विकेट, जेसन होल्डर, केशव महाराज और ओबेड मैककॉय ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी। रॉयल्स के लिए डेविड मिलर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन की पारी खेली। हालांकि, मिलर की ये पारी भी बेकार चली गई। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए। जबकि गुयाना के लिए गुडाकेश मोती ने 3 विकेट, मोइन अली और कप्तान इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट, ड्वेन प्रीटोरियस और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार