जब से भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ये बयान दिया है कि वो अगले साल से आरसीबी के लिए कप्तानी नहीं कराएंगे तब से कई क्रिकेट दिग्गज इस मुद्दे पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि भले ही क्रिकेट फैंस अभी कोहली की कप्तानी को लेकर आलोचना करते हैं लेकिन एक बार उनके पद से हट जाने के बाद सभी उनकी कप्तानी के गुण गाएंगे।

जब से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद कोहली ने टीम की कमान संभाली है तब से वो दिग्गजों से लेकर फैंस की नजर में हैं।

कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आलोचक उन्हें बाद में Tactical Genius के बोलेंगे।

आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बात करते हुए कहा,"मुझे भरोसा है कि कुछ समय के बाद हम सब कोहली को बतौर कप्तान मिस करेंगे। जो लोग उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे थे वो अब बाद में उनकी तकनीक को लेकर सराहना करेंगे।"

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली भारतीय टीम की भी टी-20 कप्तानी छोड़ देंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार