पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के मुकाबले में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब ने अपनी फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने शानदार जंप लगाकर टॉम करन के शॉट को बाउंड्री पार जाने से रोका और टीम के लिए अहम रन बचाए। अयूब की इस जबरदस्त फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रविवार (29 मार्च) को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए मुकाबले में सैम अयूब ने अपनी फील्डिंग से ऐसा जलवा दिखाया, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।  

Advertisement

सैम की फील्डिंग का ये जबरदस्त नजारा 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला, जब टॉम करन ने राइली मेरिडिथ की शॉर्ट गेंद पर जोरदार शॉट खेला। गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रही थी और छक्का तय लग रहा था। लेकिन पॉइंट पर खड़े सैम अयूब ने जबरदस्त टाइमिंग से हवा में छलांग लगाई और गेंद को पकड़ लिया।

हालांकि उनकी गति उन्हें बाउंड्री के पार ले जा रही थी, लेकिन ठीक बाहर जाने से पहले उन्होंने शानदार समझदारी दिखाते हुए गेंद को वापस मैदान के अंदर फेंक दिया और टीम के लिए अहम रन बचा लिए। यह शानदार सेव फैंस के लिए किसी करिश्मे से कम नहीं था।

VIDEO:

वहीं इसके बाद अगले ही ओवर में अयूब ने एक और कमाल कर दिखाया। इस बार टॉम करन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई। अयूब ने लंबी दूरी तय करते हुए दौड़ लगाई और आखिरी समय में डाइव लगाकर जमीन से कुछ इंच ऊपर ही शानदार कैच लपक लिया। इस कैच के साथ ही टॉम करन की 18 गेंदों में 31 रन की पारी का अंत हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबजी करते हुए शमील हुसैन (54) और हसन नवाज (53) की अर्धशतकीय पारीयों के चलते 174 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पिछा करने उतरी इरफान खान (33) और हसन खान (31) ही कुछ रन जोड़ पाए। नतीजा यह रहा कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 40 रन से ये मुकाबला जीत लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार