IND vs AUS Dream11 Prediction: आगामी विश्व कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला शुक्रवार (22 सितंबर) को आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहली में खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप 2023 का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम के दो बड़े खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल भी उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Advertisement

इस मुकाबले में आप स्टीव स्मिथ को कप्तान बना सकते हैं। वह अब तक वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 142 मैचों में कुल 4939 रन बना चुके हैं। स्मिथ को भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करना भी काफी पसंद आता है। वह इंडियन बॉलिंग के सामने वनडे फॉर्मेट में 57.25 की औसत से रन बनाते हैं। इतना ही नहीं, भारत में स्मिथ का ओडीआई औसत 42.10 का है ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप शुभमन गिल या मिचेल मार्श को चुन सकते हैं। 

IND vs AUS Match Details:

दिन - शुक्रवार, 22 सितंबर 2023
समय - 01: 30 PM IST
वेन्यू - आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली

IND vs AUS Pitch Report: 

मोहाली में आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच  बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है। तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से सीम और स्विंग मिलेगा जिससे वह बल्लेबाजों को आउट कर सकते है। लेकिन, मैदान पर कुछ समय बिताने के बाद बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल पाएंगे। यहां टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

Average 1st Innings score: 

इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 265 रन रहा है। वहीं यहां अब तक कुल 26 ओडीआई मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मुकाबले जीते हैं।

IND vs AUS Where To Watch :

यह मुकाबला भारत में Sports 18 पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज को जियो सिनेमा ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs AUS Team News: 

मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल सीरीज के शुरुआती मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

IND vs AUS ODI Head-to-Head Records: 

कुल - 146
भारत - 54
ऑस्ट्रेलिया - 82 
बेनतीजा - 10

IND vs AUS, Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर - केएल राहुल
बल्लेबाज- स्टीव स्मिथ(कप्तान), मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, शुभमन गिल (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, मार्कस स्टोइनिस 
गेंदबाज- पैट कमिंस, एडम जाम्पा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज 

Probable XIs

India : शुभमन गिल, ईशान किशन, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Australia : डेविड वॉर्नर,मिचेल मार्श,स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), स्पेंसर जॉनसन, एडम जाम्पा,जोश हेजलवुड।

IND vs AUS Dream11 Prediction, Today Match IND vs AUS, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs Australia 

Also Read: Live Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार