India vs Australia 2nd ODI, Dream 11 Team

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में गेंदबाज़ों का बोलबाला रहा था, लेकिन दूसरे मैच में बैट और बॉल के बीच एक रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।

Advertisement

पिछले मैच में मिचेल मार्श ने 65 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली थी, वहीं केएल राहुल ने नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करके नाबाद 75 रन ठोके थे। हालांकि इन सब के बावजूद इस मैच में कप्तान के तौर पर रविंद्र जडेजा को चुनना सबसे अच्छा फैसला होगा। जडेजा शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन और विकेट दोनों ही हासिल कर रहे हैं। जडेजा ने पहले वनडे में नाबाद 45 रन बनाए थे और साथ ही 2 विकेट भी झटके थे। उपकप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या, स्टीव स्मिथ या शुभमन गिल को चुना जा सकता है। 

IND vs AUS 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 19 मार्च, 2023
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - डॉ वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम

IND vs AUS 2nd ODI, Pitch Report

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं। यहां की पिच बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों को ही मदद करती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी, क्योंकि इस मैदान पर 14 में से 9 मैच पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने जीते हैं। पहली इनिंग का औसत स्कोर 241 रन हैं।

IND vs AUS Head-to-Head

कुल - 144
भारत - 54
ऑस्ट्रेलिया - 80
बेनतीजा - 10

Advertisement

IND vs AUS 2nd ODI: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट स्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs AUS Team News

Advertisement

India: रोहित शर्मा दूसरे वनडे में टीम का हिस्सा होंगे। ऐसे में ईशान किशन या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

Australia: डेविड वॉर्नर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती हैं।

Advertisement

IND vs AUS 2nd ODI, Dream11 Team

विकेटकीपर - केएल राहुल
बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्तान), मिचेल मार्श
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज- मिचेल स्टार्क, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

India 2nd ODI Probable Playing XI 

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव/ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

Australia 2nd ODI Probable Playing XI 

डेविड वार्नर/ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Advertisement

इन पर खेल सकते हैं दांव: शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, स्टीव स्मिथ

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार