विराट कोहली को लाइमलाइट से दूर रखना एक मुश्किल काम है। हर सीरीज से पहले विराट को लेकर चर्चा काफी तेज़ हो जाती है और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। एशिया कप से फॉर्म में वापसी करने वाले विराट कोहली एक बार फिर पुरानी लय में नदर आ रही है जो विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बन चुका है।

Advertisement

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज से पहले कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने कोहली की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वो इस खिलाड़ी को हल्के में लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया टी20 कप्तान ने कोहली को 'सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक' करार दिया और कहा कि कोहली के जैसा कैलिबर बहुत कम खिलाड़ियों में होता है।

Advertisement

फिंच ने सोमवार को मोहाली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "आप किसी भी स्तर पर विराट को राइट ऑफ नहीं कर सकते हैं, आपको ऐसा करने के लिए बहुत बहादुर होना पड़ेगा। उन्होंने 15 वर्षों में दिखाया है कि वो अब तक के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। विशेष रूप से टी 20 क्रिकेट में, वो ऐसा व्यक्ति है जिसने अपना विकास किया है जब आप विराट के खिलाफ खेल रहे होते हैं तो आप हमेशा अपनी पूरी क्षमता से तैयारी करने की कोशिश करते हैं।"

अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली के रिकॉर्ड तोड़ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक के बारे में बात करते हुए फिंच ने कहा, "वो शानदार है, 71 अंतरराष्ट्रीय शतक, ये कोई मज़ाक नहीं है।"  आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के आखिरी मैच में भारत के पूर्व कप्तान ने 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक टी20 स्कोर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार