एरॉन फिंच ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में कनकशन को लेकर उपजे विवाद को यह कहते हुए शांत कर दिया है कि 'डॉक्टरों की बात को चुनौती नहीं दी जा सकती।' मैच की पहली पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद रवींद्र जडेजा के बल्ले का किनारा ले कर उनके हेलमेट में लग गई थी। इसके चलते भारत ने कनकशन नियम का इस्तेमाल किया और यजुवेंद्र चहल को जडेजा की जगह गेंदबाजी करवाई।

Advertisement

चहल ने तीन विकेट ले आस्ट्रेलिया की 11 रनों की हार में अहम भूमिका निभाई। कनकशन से आस्ट्रेलियाई टीम निराश दिख रही थी। दूसरी पारी की शुरुआत से पहले आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान फिंच रैफरी डेविड बून से बात करते हुए निराश थे।

Advertisement

एक कारण यह था कि हेलमेट पर गेंद लगने से पहले जडेजा की मांसपेशियों में खिंचाव था और उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी इसके लिए उन्होंने ब्रेक भी लिया था।

मैच के बाद फिंच ने कहा, "उनके डॉक्टर ने जडेजा को कनकशन के चलते बाहर कर दिया था। आप डॉक्टरों की सलाह को चुनौती नहीं दे सकते।"

टीम के प्रदर्शन पर फिंच ने कहा, "हमने अंत में ज्यादा रन गंवा दिए और फिर मध्य में हम बाउंड्रीज नहीं लगा पाए।"

भारत ने जडेजा के 23 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की पारी के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया पूरे ओवरों में सात विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार