IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच चट्टोग्राम (Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने एकबार फिर निराश किया और पाटा विकेट पर 54 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को खालिद अहमद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था।

Advertisement

खालिद अहमद की गेंद को खेलते वक्त केएल राहुल चॉप ऑन हो गए थे। जिस तरह से केएल राहुल आउट हुए उसने उन्हें भी हदपार निराशा में झोंक दिया। आउट होने के बाद उग्र केएल राहुल ने गुस्से में अपने बल्ले को अपने दस्ताने से मुक्का मारा और पवेलियन की ओर चल पड़े। खालिद अहमद ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी की थी।

Advertisement

केएल राहुल को अक्सर ऑफ साइड पर गेंद को स्क्वायर गाइड करने के लिए सिर्फ बल्ले को बाहर लटकाते हुए देखा गया है। बांग्लादेश ने केएल राहुल को आउट करने के लिए स्लिप हटाई, विकेट टू विकेट गेंदबाजी की और राहुल का शिकार कर लिया। बता दें कि चोटिल रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने लंच तक 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 29 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाक क्रीज पर मौजूद हैं। लंच से पहले टीम इंडिया ने केएल राहुल के अलाव विराट कोहली (1 रन) और शुभमन गिल (20 रन) का विकेट गंवा दिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार