IND vs BAN: एडिलेड ओवल में भारत के हाथों मिली पांच रन से हार के बाद प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan ) को अटपटे सवालों का जवाब देते हुए देखा गया। सबसे पहले बारिश के ब्रेक से संबंधित सवालों के साथ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हई। लेकिन, इसी सवाल से जुड़ते हुए अजीब सवालों की लाइन से झड़ी लग गई। जिसका शाकिब अल हसन ने मस्ती भरे अंदाज में जवाब भी दिया।

Advertisement

पत्रकार और शाकिब अल हसन के बीच बातचीत कैसे हुई:

Advertisement

पत्रकार: 'क्या आपने सचमुच कोशिश की कि बारिश के बाद ना खेला जाए?'

शाकिब: क्या हमारे पास कोई विकल्प था?

पत्रकार: 'नहीं...यही कारण है। क्या आपने उन्हें मनाने की कोशिश की?'

शाकिब: किसे मनाने की कोशिश?

Advertisement

पत्रकार: अंपायर और रोहित शर्मा को...

शाकिब: क्या मुझमें अंपायर को समझाने की क्षमता है?

पत्रकार: 'अच्छा। तब आप बांग्लादेश की नदियों पर चर्चा कर रहे थे?'

Advertisement

शाकिब: ....

पत्रकार: क्या आप बांग्लादेश में नदियों के बारे में चर्चा कर रहे थे या कुछ और? क्या बात कर रहे थे? क्या आप कृपया समझा सकते हैं?'

शाकिब: ठीक है अब आप सही सवाल पूछ रहे हैं। अंपायर ने दोनों कप्तानों को बुलाकर टारगेट बताया, कितने ओवर बाकी हैं, खेलने के नियम...

Advertisement

पत्रकार: बस इतना ही, और आप सभी ने इसे स्वीकार किया?

शाकिब: हां

पत्रकार: धन्यवाद

Advertisement

 

बता दें कि डकवर्थ लुईस से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के नाबाद 64 और केएल राहुल के 50 रनों की पारी के बदौलत 184 रन बनाए थे। बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 16 ओवर में 151 रनों का टारगेट मिला था। बांग्लादेश 145 रन ही बना सकी और मुकाबले को 5 रन से हार गई। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार