India vs England: भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड की टीम से जोफ्रा आर्चर का नाम गायब है। चोट के चलते वह वनडे सीरीज मिस कर रहे हैं। वहीं मैट पार्किनसन को इंग्लैंड के 14 सदस्ययी टीम में शामिल किया गया है। कवर के रूप में जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन और मार्क वुड को शामिल किया गया है।

Advertisement

दोनों देशों के बीच पहला वनडे मुकाबला 23 मार्च को पुणे में खेला जाएगा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सीरीज के तीनों वनडे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने का फैसला किया गया है। तीनों वनडे मुकाबले 23, 26 और 28 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होंगे।

Advertisement

बता दें कि भारत के दौरे पर अब तक इंग्लैंड टीम के हाथ सिर्फ मायूसी ही लगी है। टेस्ट सीरीज में उसे 3-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था वहीं पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान भी उसे 3-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीतकर इस दौरे का सुखद अंत करने को बेताब होगी।

इंग्लैंड टीम स्क्वॉड: इयॉन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किनसन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस ऑप्ले, मार्क वुड

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार