भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि कोविड-19 नियमों के तहत यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम जैसी पिचों पर बिना लार के गेंद को चमकाना मुश्किल है। घर में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन की खेल समाप्ति के बाद यह बात कही।

Advertisement

बुमराह ने कहा, " यहां थोड़ी देर के बाद गेंद नरम हो गई और जब विकेट सपाट जैसी है और उछाल कम है तो आपके पास सीमित विकल्प है। आप यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आप सीमित विकल्पों के साथ क्या कर सकते हैं। जब गेंद नरम हो जाती है तो वह अच्छी तरह से चमकती नहीं है क्योंकि कोविड-19 नियमों के कारण हम लार का उपयोग नहीं कर सकते। इसलिए उस समय गेंद को बनाए रखना मुकिश्ल है।"

Advertisement

इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 263 रनों के साथ पहले दिन का खेल समाप्त किया। अब तक 17 टेस्ट मैच खेल चुके बुमराह पहली बार घर में टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

उन्होंने इसे दिलचस्प बताते हुए कहा, "घर में यह मेरा पहला मैच है। मेरे लिए पहला मैच दिलचस्प था। हम विकेट की शिकायत करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम विकल्पों का पता लगाने और इसका कैसे हल निकाल सकते हैं, इस पर बात कर रहे हैं। हम अधिक से अधिक मौके बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार