IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवे टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लिश गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। ऋषभ पंत ने महज 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इस शतक के बाद सेलिब्रेशन देखते बनता था। लेकिन, यहां पर कहानी में ट्विस्ट है सेलिब्रेशन देखते बनता था टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का। ऋषभ पंत ने जैसे ही अपना 100 पूरा किया वैसे राहुल द्रविड़ खुद के इमोशन नहीं रोक पाए।

Advertisement

राहुल द्रविड़ अपनी कुर्सी से उठे और दोनों हाथ उपर करके पूरे जोश में ऋषभ पंत के इस शतक को सेलिब्रेट किया। राहुल द्रविड़ के सेलिब्रेशन को देखकर पुराने राहुल द्रविड़ याद आ गए जब उन्होंने 2011 में इंग्लैंड की धरती पर शतक लगाकर कुछ इसी तरह से सेलिब्रेट किया था।

Advertisement

राहुल द्रविड़ के लिए बतौर कोच भी ये बड़ी उपलब्धि होगी अगर टीम इंडिया इंग्लैंड में सीरीज जीतती है। इससे पहले राहुल द्रविड़ की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में सीरीज जीतने में कामयाबी पाई थी। ऐसे में राहुल द्रविड़ इतिहास दोहराने को बेताब होंगे।

बता दें कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 146 और रवींद्र जडेजा 68 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार