IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की पहली पारी 325 रनों पर सिमट गई। जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के सामने उसका टॉप ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

Advertisement

मोहम्मद सिराज ने अपने शुरुआती स्पैल में ही न्यूजीलैंड टीम के 3 विकेट चटका दिए। वहीं उनके इन 3 विकेटों में सबसे महत्वपूर्ण विकेट दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर का था। रॉस टेलर सिराज की अंदर आती गेंद को खेलने में पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। टेलर को एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि उनके साथ क्या हुआ है।

Advertisement

यह वाक्या 6वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ था। इस विकेट से पहले सिराज ने टॉम लेथम और विल यंग को चलता किया था। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में मंयक अग्रवाल ने शानदार 150 रनों की पारी खेली।

वहीं अक्षर पटेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा और 52 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 47.5 ओवर की गेंदबाजी की और 12 ओवर मेडन डालते हुए 119 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार