Ind vs Pak Asia Cup: एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान की 155 रनों की जीत ने उन्हें टूर्नामेंट के सुपर 4 में जगह दिलाई। पाकिस्तान और भारत के बीच एक और ब्लॉकबस्टर मैच के लिए माहौल तैयार हो गया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट के फेमस फैन जो 'मारो मुझे मारो' बयान के बाद काफी वायरल हो गए थे उन्होंने इरफान पठान से मुलाकात की है। 

Advertisement

पाकिस्तानी फैन मोमिन साकिब ने इंस्टाग्राम पर इरफान पठान के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज इरफान पठान से मिलकर खुशी हुई। लेकिन इरफ़ान भाई आप माने या ना माने एशिया कप हमारा है।'

Advertisement

मोमिन साकिब को इरफान पठान से कहते हुए सुना जाता है, 'कैसे हैं आप 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक की थी आपने। आपके भाई कैसे हैं। संडे के बारे में आपको क्या लग रहा है जो भारत पाकिस्तान का मैच होना है?' जिसपर इरफान पठान कहते हैं, 'रिपीट होगा जो पहले हुआ था।'

जिसपर मोमिन ने दुबई में 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान से हार का जिक्र करते हुए मजाक में पूछा, 'पिछले साल वाला रिपीट होग?' इरफान के जवाब देने से पहले दोनों हंस पड़े। फिर इरफान पठान कहते हैं, 'वो एक बार होगा यार, बार बार नहीं होगा। अभी लड़को का भी फॉर्म आ गया है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार