IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मैच ने भारतीय फैंस को कभी ना भरने वाले जख्म दे दिए हैं। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचकर टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया को मिली इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी फैंस जमकर भारतीय लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं।

Advertisement

मारो मुझे मारा से फेमस हुए पाकिस्तानी फैन ने टीम इंडिया को चिढ़ाते हुए कहा, 'सबसे पहले तो मैं पाकिस्तानी लोगों को बधाई देना चाहूंगा क्या इन लोगों का फोकस है, क्या इस टीम का माइंडसेट है। एक तरीका होता है 10 विकेट से ये तो क्रूरता की हद होती है। ये जुल्म है यार।'

Advertisement

कुछ पाकिस्तानी फैन ने मैदान पर मौजूद भारतीय फैंस को चिढ़ाते हुए गाना गाया, 'अभी ना जाओ छोड़कर की दिल अभी भरा नहीं। अभी-अभी तो आए हो बहार बनके आए हो।' इस गाने से दुखी भारतीय फैंस मुंह लटकाकर मैदान से बाहर जाते हुए नजर आए।

बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 4 मार्च 1992 को खेला गया था। उसके बाद से वर्ल्ड कप में अब तक भारत और पाकिस्तान 13 बार भिड़े हैं जिसमें पाकिस्तान पहली बार जीता है। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप में भारत के लगातार जीत का सिलसिला खत्म हो गया है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार