भारत के स्टार बलल्बाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास बुधवार (19 जनवरी) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले जाने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल में कई खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। बता दें कि कोहली ने पिछले 15 मुकाबलों में 43.66 की औसत से 649 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि पिछले 788 दिन से शतक का सूखा जारी है। 

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर

Advertisement

कोहली 9 रन बनाते ही विदेशी सरजमीं पर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। तेंदुलकर ने अपने पूरे वनडे करियर में भारत से बाहर खेले गए वनडे मैचों में 5065 रन बनाए थे, वहीं कोहली अब तक 5057 रन बना चुकें हैं। 

गांगुली-द्रविड़ से आगे निकलने का मौका

Advertisement

27 रन बनाते ही विराट कोहली (1287 रन) साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में वह राहुल द्रविड़ (1309 रन) और सौरव गांगुली (1313 रन) को पछाड़ेंगे। 2001 रन के साथ इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं, उनके बाद रिकी पोंटिंग(1879 रन), कुमार संगाकारा (1789 रन), स्टीव वॉ (1581 रन) और शिव नारायण (1559 रन) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम है। 

सबसे तेज 1000 रन

कोहली ने साउथ अफ्रीका में खेली गई 15 वनडे पारियों में 877 रन बनाए हैं। अगर वह पहले मैच में 123 रन बना लेते हैं तो साउथ अफ्रीका में सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह कीर्तिमान साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम है, जिन्होंने अपने सरजमीं पर 1000 रन 18 पारियों में बनाए थे। 

कर सकते हैं पोंटिंग की बराबरी

एक शतक जड़ते ही कोहली के 71 इंटरनेशनल शतक हो जाएंगे और सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामले में वह रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि नवंबर 2019 के बाद से कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार