India vs South Africa 1st T20I: ईशान किशन (Ishan Kishan) के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर भारतीय टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही और ईशान किशन औऱ ऋजुरात गायकवाड़ (23) ने साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 

Advertisement

गायकवाड़ के पवेलियन लौटने के बाद किशन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। किशन ने 48 गेंदों में सामना करते हुए 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। वहीं अय्यर ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 16 गेंद में 29 रन औऱ हार्दिक पांड्या ने 12 गेदों में नाबाद 31 रन की तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौतल भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

साउथ अफ्रीका के लिए ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया और वेन पार्नेल ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार