IND vs SCO: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2021 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ। स्कॉटलैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉर्ज मन्से ने दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जमकर मजा चखा दिया और अश्विन की चालाकी धरी की धरी रह गई।

Advertisement

चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर चालाक अश्विन ने जॉर्ज मन्से के मंसूबों पर तब पानी फेरा जब वह उन्हें स्विच हिट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए थे। अश्विन ने जॉर्ज मन्से को ऐसा करते हुए भाप लिया और मेन मौके पर गेंद ही नहीं फेंकी। स्विच हिट के लिए तैयार जॉर्ज मन्से से अश्विन थोड़े खफा दिखे थे।

Advertisement

अश्विन अगली गेंद के लिए तैयार थे लेकिन यहां पर जॉर्ज मन्से ने उन्हें मजा चखा दिया और फिर से स्विच हिट खेला और गेंद को बाउंड्री पार चौका के लिए पहुंचा दिया। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

विराट कोहली का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरह स्कॉटलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ढेर होते गए। बता दें कि भारत को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो आज जीतना तो पड़ेगा ही साथ ही अन्य टीम पर भी निर्भर रहना होगा। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार