India vs Sri Lanka 2nd Semi Final, Asia Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला दुबई के मैदान पर आयोजित हुआ था जहां टीम इंडिया ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराकर धूल चटाई थी। इस मुकाबले के हीरो अभिषेक शर्मा थे, जिन्होंने 31 गेंदों पर 61 रन बनाए थे।

IND vs SL T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन

Korogi Sports Park, Nisshin Pitch Report

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच पर बल्लेबाजों को टिककर बल्लेबाजी करनी होगी। यहां पिच धीमी है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। बल्लेबाजी करने वाली टीमों को बड़े स्कोर बनाने में मुश्किल हुई है और इस सतह पर धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी पड़ती है। स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिल सकती है।

IND vs SL T20 Head To Head Record

कुल - 33
भारत - 23
श्रीलंका - 09
बेनतीजा - 01

IND vs SL T20 : Where to Watch?

एशियन गेम्स 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

IND vs SL T20: Player to Watch Out For

भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो निरोशन डिकवेला, चमिका करुणारत्ने और नुवान तुषारा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India vs Sri Lanka T20 Probable Playing XI

India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Sri Lanka T20 Probable Playing XI: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुल्ले, सहन अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थरिंदु रत्नायके, वनुजा सहन, विजयकांत वियासकांत, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।

India vs Sri Lanka Today's Match Prediction

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

IND vs SL Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs Sri Lanka 2nd Semi Final, Asian Games 2026, India vs Sri Lanka Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार