टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs ZIM: Match Preview

सुपर-12 स्टेज में भारतीय टीम ने अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बेहद ही शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। विराट ने अब तक 4 मैचों में 220 रन बनाए हैं और इस दौरान टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक बार ही आउट हुए हैं। कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 3 हाल सेंचुरी जड़ चुके हैं। विराट के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 180.21 के स्ट्राइक रेट से अब तक 164 रन बनाए हैं।

भारतीय गेंदबाज़ों ने भी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्शदीप सिंह ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस युवा गेंदबाज़ के नाम 4 मैचों में 9 विकेट दर्ज हैं। अर्शदीप के अलावा हार्दिक पांड्या ने 6 और मोहम्मद शमी ने 4 विकेट हासिल किए हैं। अनुभवी गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ 3 ही विकेट झटके हैं, लेकिन इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.78 का रहा है।

सुपर-12 में ज़िम्बाब्वे ने सिर्फ एक ही मैच जीता है। सिकंदर रज़ा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 7 मैचों में 185 रन जड़े हैं। रज़ा के अलावा सीन विलियम्स और वेस्ले मधेवेरे ने 144 और 106 रन बनाए हैं।

ब्लेसिंग मुजरबानी ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। मुजरबानी ने 7 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं। ब्लेसिंग के अलावा सिकंदर रजा ने भी 9 विकेट झटके है।

IND vs ZIM: Match Details

दिन - रविवार, नवंबर 06, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे
वेन्यू - मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

IND vs ZIM: Match Prediction

भारतीय टीम जिम्बाब्वे से बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है। इस मैच में भारतीय टीम फेवरेट रहेगा।

IND vs ZIM Head-to-Head

कुल – 07
भारत – 05
जिम्बाब्वे – 02

IND vs ZIM: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

IND vs ZIM Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट जारी नहीं किया गया है।

IND vs ZIM Probable Playing XI

भारत - केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

जिम्बाब्वे - वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतारा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

IND vs ZIM Fantasy XI

विकेटकीपर – रेजिस चकबवा
बल्लेबाज- विराट कोहली, क्रेग एर्विन, रोहित शर्मा
ऑलराउंडर- सिकंदर रजा, सीन विलियम्स, हार्दिक पांड्या, वेस्ले मधेवेरे
गेंदबाज़ - ब्लेसिंग मुजरबानी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार