IND-W vs BAN-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला गुरुवार, 25 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरलतब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के एशिया कप में खेला गया था जहां सेमीफाइनल-1 में टीम इंडिया ने महज़ 11 ओवर में 81 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 10 विकेटों से मात दी थी। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने महज़ 39 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी।
IND-W vs BAN-W: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 25 जून 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
Emirates Old Trafford, Manchester Pitch Report
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 18 टी20 इंटरनेशनल में से 08 मुकाबले जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 163 रन रहा है।
IND-W vs BAN-W T20 Head To Head Record
कुल - 23
भारत महिला - 20
बांग्लादेश महिला - 03
IND-W vs BAN-W T20 : Where to Watch?
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।
IND-W vs BAN-W T20: Player to Watch Out For
भारतीय क्रिकेट टीम से शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो निगर सुल्ताना और नाहिदा अख्तर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।
India Women vs Bangladesh Women Probable Playing XI
India Women T20 Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्त्रिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़/राधा यादव, नंदिनी शर्मा।
Bangladesh Women T20 Probable Playing XI: दिलारा अख्तर, जुआइरिया फेरदौस, शारमिन अख्तर, निगर सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभाना मोस्तारी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खातून, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, संजिदा अख्तर मेघला।
India Women vs Bangladesh Women Today's Match Prediction
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND-W vs BAN-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs BAN-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Bangladesh Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।