IND-W vs SL-W Final, Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार, 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने तिरुवनंतपुरम के मैदान पर 175 रन डिफेंड करके श्रीलंका को 15 रनों से मात दी। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर कप्तान हरमनप्रीत कौर थी, जिन्होंने 43 गेंदों पर तूफानी बैटिंग करके 68 रन बनाए थे।
IND-W vs SL-W T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 13 सितंबर 2026
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिल सकती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अगर बल्लेबाज कुछ समय क्रीज पर टिक जाते हैं तो बाद में उनके लिए रन बनाना आसान हो सकता है। बताते चलें कि इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 139 रन रहा है।
IND-W vs SL-W T20 Head To Head Record
कुल - 31
भारत - 25
श्रीलंका - 05
बेनतीजा - 01
IND-W vs SL-W T20 : Where to Watch?
महिला एशिया कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network और OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv App पर इन्जॉय कर सकते हैं।
IND-W vs SL-W T20: Player to Watch Out For
भारतीय टीम से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो चमारी अट्टापट्टू, कविशा दिलहारी और निलाक्षिका सिल्वा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।
India Women vs Sri Lanka Women T20 Probable Playing XI
India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
Sri Lanka Women T20 Probable Playing XI: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चमुदी प्रबोधा, मिथाली अयोध्या।
India Women vs Sri Lanka Women Today's Match Prediction
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND-W vs SL-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs SL-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Sri Lanka Women Match Preview, Women's Asia Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।