India vs England 2nd Test Day 3: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्नम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 370 रन हो गई। दूसरे सत्र के अंत तक श्रीकर भरत (6) और रविचंद्रन अश्विन (1) नाबाद रहे।

Advertisement

भारतीय टीम तीसरे दिन बिना किसी नुकसान से 28 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी थी,लेकिन अगले 2 रन के अंदर जेम्स एंडरसन ने कप्तान रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (17) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।  

Advertisement

इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। गिल ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ा, वहीं अय्यर एक बार फिर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं सक सके। अय्यर ने 52 गेंदों में 29 रन बनाए।

भारत के लिए शानदार शतक जड़ते हुए शुभमन गिल ने 147 गेंदों में 11 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। वहीं अक्षर पटेल ने 84 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 89 रन जोड़े। इन दोनों के रूप में भारत को दूसरे सत्र में दो झटके लगे। 

इग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टली ने 2-2 विकेट, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक के दम पर 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम 253 रनों पर ऑलआउट हुई और भारत को 143 रनों की विशाल बढ़त मिली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार