India vs West Indies 2nd Test Day 1: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के अतं पर 2 विकेट के नुकसान पर 318  रन बना लिए हैं। पहले दिन यशस्वी जायसवाल औऱ कप्तान शुभमन गिल नाबाद रहे। 

Advertisement

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 58 रन  जोड़े।  राहुल के रूप में पहला झटका लगा, जिन्होंने 54 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। इसके बाद जायवाल औऱ साईं सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। सुंदर्शन अपना शतक जड़ने से चूक गए औऱ 165 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। 

Advertisement

जायसवाल ने अपने करियर का सातवां टेस्ट शतक जड़ते हुए 253 गेंदों में नाबाद 173 रन बना लिए हैं, जिसमें उन्होंने 22 चौके लाए। इसके अलावा कप्तान गिल 20 रन बनाकर नाबाद रहे। 

वेस्टइंडीज के लिए दोनों विकेट जोमेल वॉरिकन ने अपने खाते में डाले। 

भारत ने इस मुकाबले के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव हुए हैं। ब्रैंडन किंग और जोहान लेन की जगह,एंडरसन फिलिप और टेविम इमलाच टीम में आए हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक एथेनेज, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार