India vs Bangladesh 1st Test Day 1 Report: रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। दिन के अंत पर अश्विन 102 रन और जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 34 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल (0) सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। 

Advertisement

जायसवाल ने 118 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली, वहीं पंत ने 52 गेंदों में 39 रन बनाए।

 केएल राहुल (16) के रूप में 144 रन पर भारत को छठा झटका लगा। इसके बाद अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को परेशान किया औऱ 228 गेंदों में 195 रन की अटूट साझेदारी की। अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। जिसके लिए उन्होंने 108 गेंदों का सामना किया, जो उनके टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक है और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लगातार दूसरा शतक।

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 4 विकेट, इसके अलावा नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट अपने खाते में लागा। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार