हैदराबाद, 14 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने अजिंक्य रहाणे (80) और ऋषभ पंत (92) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 367 रन बना लिए हैं। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 56 रनों की बढ़त बनाई है। देखें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर जारी इस मैच में भारत के लिए पहली पारी में पृथ्वी शॉ (70) ने भी अहम योगदान दिया।
Advertisement
इस पारी में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। इसके अलावा शेनन गैब्रिएल ने तीन और जोमेल वारिकान ने दो विकेट लिए।
वेस्टइंडीज ने इससे पहले अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे। मेहमान टीम के लिए रोस्टन चेज ने शानदार शतक और जेसन होल्डर ने भी अर्धशतक जड़ा।