डार्विन/नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स.) । भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को चार विकेट से हराकर चार टीमों की श्रृंखला जीत ली है। भारत की इस जीत के नायक रहे रिषि धवन और अक्षर पटेल। धवन ने 56 और अक्षर पटेल ने बेहतरीन 45 रनों की पारी खेली। जीत के लिये 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने शीषर्क्रम के विकेट सिर्फ 51 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद उसका स्कोर छह विकेट पर 182 रन स्कोर हो गया था लेकिन धवन और पटेल ने सातवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 93 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई। धवन ने 55 गेंद में 56 रन बनाये जबकि पटेल ने 38 गेंद में 45 रन जोड़े।

Advertisement

भारत ए ने जीत का लक्ष्य आठ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इससे पहले केदार जाधव : 73 गेंद में 78 रन (और मनोज तिवारी) 75 गेंद में 50 रन : ने अर्धशतक जमाये। ऑस्ट्रेलिया ए के लिये बेन कटिंग ने 46 रन देकर तीन विकेट लिये। मेजबान टीम के लिये कप्तान कैमरून व्हाइट ने 137 रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। व्हाइट और सलामी बल्लेबाज फिलीप ह्यूजेस (51) ने 146 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत शुरूआत दी। धवल कुलकर्णी ने ह्यूजेस को पवेलियन भेजा। भारतीय गेंदबाजों ने समय समय पर विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 300 रन तक पहुंचने से रोका। कुलकर्णी ने 51 रन देकर तीन विकेट लिये।

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार