बेंगलुरु, 11 सितम्बर (CRICKETNMORE)| इंडिया-ए ने यहां केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के चौथे और आखिरी दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया-ए को छह विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 ड्रॉ करा ली। इंडिया-ए को आखिरी दिन मैच जीतने के लिए 55 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने 6.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। देखें मैच का पूरा  स्कोरकार्ड

Advertisement

मेबजान टीम के लिए अंकित बावने ने 18 गेंदों पर तीन चौके की सहायता से नाबाद 28 रन बनाए। इसके अलावा पहली पारी में शतक बनाने वाले श्रीकर भरत ने 12 रन का योगदान दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया- ए की ओर से माइकल नेसर और क्रिस ट्रिमैन ने दो-दो विकेट लिए। 

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे। जवाब में इंडिया-ए ने पहली पारी में 505 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ए दूसरी पारी में 213 रन बनाए और उसे कुल 54 रन की बढ़त हासिल हुई। लक्ष्य को इंडिया ए ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए दूसरी पारी में पीटर हैंड्सकोंब ने 153 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 56, ट्रेविस हैड ने 47, कप्तान मिशेल मार्श ने 36 और मैट रेनशॉ ने 19 रन बनाए। 

इंडिया-ए की ओर से कुलदीप यादव और कृष्णप्पा गौतम ने तीन-तीन तथा दीपक चहर और शहबाज नदीम ने दो-दो विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार