3 सितंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इंडिया-ए के खिलाफ जारी पहले गैर-अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में स्टम्पस तक एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए हैं। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया-ए ने 11 रनों की बढ़त ले ली है। उस्मान ख्वाजा (16) और ट्रेविस हेड (13) नाबाद हैं।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज कर्टिस पैटरसन (13) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। उन्हें मोहम्मद सिराज ने श्रीकांत भरत के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

Advertisement

इसके बाद ख्वाजा ने ट्रेविस के साथ मिलकर दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 28 रन जोड़े और टीम को 42 को स्कोर तक पहुंचाया। 

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने इंडिया-ए की पहली पारी को 274 रनों पर समाप्त किया। इंडिया-ए के लिए पहली पारी में अंकित बावने (नाबाद 91) ने सबसे अधिक रन बनाए। अंकित ने 159 गेदों में छह चौके और तीन छक्के लगाए। 

अंकित के अलावा, मयंक अग्रवाल (47), अभिमन्यू ईश्वरन (36) और गौतम कृष्णप्पा (31) ने भी अहम योगदान दिया। 

आस्ट्रेलिया-ए के लिए इस पारी में मिशेल नेसेर ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा, जॉन होलेंड को तीन विकेट मिले। ब्रेंडेन डोगेट ने एक सफलता हासिल की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार