वर्सेस्टर, 19 जुलाई (CRICKETNMORE)| यहां काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे चार दिवसीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड लायंस द्वारा बनाए गए 423 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में इंडिया-ए तीसरे दिन गुरूवार को दूसरी पारी में भी संकट में फंसती नजर आ रही है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टीम ने 11 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं और उसे अभी जीत के लिए 410 रन और बनाने हैं जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। शाहबाज नदीम 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मयंक अग्रवाल (1) के आउट होते ही तीसरे दिन के स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। 

 
Advertisement

इससे पहले, इंडिया-ए ने तीसरे दिन अपने दूसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 144 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 197 रन पर सिमट गई। टीम के लिए पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 62, ऋषभ पंत ने 58 और अजिंक्य रहाणे ने 49 रन बनाए। 

इंग्लैंड लायंस ने इस तरह 226 रन की बढ़त हासिल की और दूसरी पारी में पांच विकेट पर 194 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा इंडिया-ए के सामने जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य रखा। 

लायंस के लिए दूसरी पारी में डेविड मलान ने 56 और ओली पोप ने 50 रन बनाए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार