India A vs Pakistan A Match Prediction: तिलक वर्मा की कैप्टेंसी वाली इंडिया ए की टीम रविवार, 22 नवंबर को ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान ए से टक्कर लेगी। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 PM से खेला जाएगा होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों ने जीत के साथ टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में 332 रन डिफेंड करके नेपाल को 306 रनों से रौंदा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान 245 रन डिफेंड करके UAE को 61 रनों से मात देकर आई है। ऐसे में ये तो साफ है कि फैंस को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

IND-A vs PAK-A: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 22 नवंबर 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा

West End Park International Cricket Stadium, Doha Pitch Report

दोहा की पिच थोड़ी धीमी है और दोपहर में मुकाबला शुरू होने के कारण विकेट सूखी रहेगी। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को पिच से अच्छी पकड़ और मदद मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर समय बिताना अहम होगा। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आएगी।

IND-A vs PAK-A Head To Head Record

कुल - 08
इंडिया ए- 05
पाकिस्तान ए - 02
बेनतीजा - 00

IND-A vs PAK-A: Where to Watch?

इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

IND-A vs PAK-A: Player to Watch Out For

भारत की टीम से वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और हर्षित राणा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो शमाइल हुसैन, माज सदाकत और अली रज़ा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India A vs Pakistan A Probable Playing XI

India A Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे,  शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

Pakistan A Probable Playing XI: शमाइल हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, फरहान यूसुफ, अब्दुल समद (कप्तान), साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकीम, अली रजा ।

India A vs Pakistan A Today's Match Prediction

इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

IND-A vs PAK-A Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-A vs PAK-A Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India A vs Pakistan A Match Preview, ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार