IND-A vs SL-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) के समीफाइनल मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका-ए के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा है। गुरुवार (26 नवंबर) को दोहा में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने अर्धशतक जड़े।
इंडिया ए ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में 80 रन की साझेदारी की। वैभव ने 27 गेंदों में 40 रन बनाए और अभिषेक ने 63 गेंदों में 78 रन की पारी खेली।
मध्यक्रम में कप्तान तिलक वर्मा ने भी अपनी फॉर्म जारी रखते हुए 66 गेंदों में 53 र बनाए। वहीं निचल क्रम में शाहबाज अहमद ने अहम पारी खेलते हुए 48 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। तनुश कोटियन ने उनका अच्छा साथ देते हुए 7वें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई। तनुश ने 28 गेंदों में 30 रन जोड़े।
श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में रविन्दु फर्नांडो, निपुण धनंजय और जेनिथ लियानगे ने 2-2 विकेट लिए। लाहिरू समराकून और गरुका संकेथ को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
भारत-ए (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका-ए (प्लेइंग XI): लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, वानुजा साहन, विजयकांत वियास्कंथ, रविन्दु फर्नांडो, लाहिरू समराकून और गरुका संकेथ।