25 नवंबर। तीसरे टी20 में भारत के कप्तान विराट कोहली ने 19वां अर्धशतक जमाकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 में 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही 3 टी-20 मैचों की सीरीज 1- 1 की बराबरी पर रहा

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली 61 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं दिनेश कार्तिक ने 22 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।

भारत के तरफ से रोहित शर्मा ने 23 रन तो वहीं शिखर धवन 41 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए धवन और रोहित ने 67 रन की पार्टनरशिप की थी। इसके अलावा ऋषभ पंत बिना कोई रन बनाए आउट हुए तो वहीं केएल राहुल 14 रन ही बना सके।

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से मिशेल स्टार्क, एडम जंपा, ग्लैन मैक्सवेल,  एंड्रयू टाई को एक विकेट मिला।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया।   स्कोरकार्ड

Advertisement

मेजबान टीम के लिए इस अहम मुकाबले में सबसे अधिक रन सलमी बल्लेबाजी डार्सी शॉर्ट (33) ने बनाए। उनके आलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 28 रनों को योगदान दिया। भारत के लिए क्रूणाल पांड्या ने चार और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार