फातुल्लाह (बांग्लादेश), 6 फरवरी।  बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भारत ने नामीबिया को 197 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए थे। जवाब में खेलते हुए नामीबिया 39 ओवरों में 152 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत (111), सरफराज खान (76) और अरमान जाफर (64) की शानदार पारियों की मदद से नामीबिया के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया था।

350 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। सलामी बल्लेबाज एस.जे लोफ्टी ईटोन (22) और निको डेविन (33) ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। भारत के वाशिंगटन सुंदर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ईटोन को आउट कर पवेलियन भेजा। पहला विकेट गिरने के बाद टीम के बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। टीन के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरते चले गए और पूरी टीम 152 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी।

भारती की तरफ से मयंक डगर और अनमोल ने तीन-तीन विकेट लिए। सुंदर को दो जबकि राहुल बाथम और खलील अहमद को एक-एक विकेट मिला। नामीबिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविन ने बनाए। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

भारतीय टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान इशान किशन (6) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद पंत ने अनमोल प्रीत सिंह (41) के साथ 103 रनों का साझेदारी की। इस साझेदारी को डेविन ने तोड़ा। उन्होंने अनमोल को आउट कर पवेलियन भेजा।

इसके बाद आए सरफराज ने पंत के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने सधी हुई शुरुआत की। इसी बीच पंत ने अपना शतक पूरा किया। वह कुल 184 के स्कोर पर प्रांकोइस रोटेनबाक का शिकार हुए।

Advertisement

उन्होंने अपनी पारी में 96 गेंदों का सामना किया और 14 चौके और दो छक्के लगाए। सरफराज भी 281 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। उन्होंने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया। निचले क्रम में जाफर और महिपाल लोमरुर (41) ने तेजी से रन बटोरे और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। नामीबिया की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट प्रिट्ज कोएटजी ने लिए। उनके अलावा एस.जे लोफ्टी ईटोन, डेविन और रोटेनबाक ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार