IND vs PAK Asia Cup 2025: टी-20 एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 128 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 3 विकेट गंवाकर 15.5 ओवर्स में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन ओपनर साहिबजादा फरहान और शाहीन अफरीदी को छोड़कर कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक ना सका। फरहान ने आउट होने से पहले 44 गेंदों में 40 रन बनाए। जबकि शाहीन अफरीदी ने भी तूफानी पारी खेलते हुए 4 छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 33 रन बनाए। वहीं, फखऱ जमान ने 17 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

भारत के लिए कुलदीप यादव (3) और अक्षर पटेल (2) की अगुवाई में स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी दिखाते हुए 5 विकेट चटकाए। वहीं, बुमराह ने 2 और पांड्या-चक्रवर्ती ने भी 1 विकेट लिया। इसके बाद जब भारतीय ओपनर्स एक मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो उनसे एक बार फिर तूफानी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एकतरफ से अभिषेक शर्मा ने आक्रमण जारी रखा और आउट होने से पहले 13 गेंदों में 31 रन बनाए

Also Read: LIVE Cricket Score

शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव (47) और तिलक वर्मा (31) ने ये सुनिश्चित किया कि भारतीय टीम ज्यादा विकेट गंवाए बिना ये मैच जीत जाए। इस मैच में जीत के बाद भारतीय टीम अपने ग्रुप में दो जीत के साथ टॉप पर आ गई है। वहीं, अब पाकिस्तान को सुपर-4 में जाने के लिए अपने आखिरी मैच में यूएई को हराना होगा। अगर वो उस मैच में जीत हासिल नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार