India vs Sri Lanka 1st Test Match Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 372 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे सोनल दिनुशा ने 128 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके अलावा कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 151 गेंदों में 7 चौकों की बदौलत 59 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई और बाकी कोई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

एक समय दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन था और आखिरी 5 विकेट 50 रन के अंदर गिर गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मानव सुथार ने 55 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज औऱ रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमट गई थी और पहली पारी में मिली विशाल बढ़त के चलते श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने 230 गेंदों में 167 रन, केएल राहुलन  175 गेंदों में 82 रन औऱ ध्रुव जुरेल ने 68 गेंदों में 51 रन बनाए। 

जवाब में श्रीलंका 284 रन ही बना पाई और भारत को 178 रनों की विशाल बढ़त मिली। श्रीलंका के लिए पहली पारी में सोनल ने शानदार शतक जड़ते हुए 168 गेंदों में 100 रन रन औऱ निरोशन डिकवेला ने 115 गेंदों में 80 रन बनाए थे। 

मुकाबले में कुल 211 रन बनाने के लिए पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार