27 जून। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस कर वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 143 रनों पर ऑलआउट कर दिया और 125 रनों से जीत हासिल करने में सफलता पाई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लेने में कामयाबी पाई। इसके साथ - साथ हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

Advertisement

वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुनील एंब्रोस ने बनाए। सुनील एंब्रोस ने 31 रनों की पारी खेली और साथ ही निकोलस पूरन ने 28 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी इंडीज बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के करिश्माई गेंदबाजी के आगे टीक नहीं पाया और भारत ने यह मैच बड़ी ही आसानी के साथ रनों से जीत लिया।

Advertisement

इससे पहले भारत ने  वेस्टइंडीज को 269 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 72 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 56 रन बना टीम को 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रनों तक पहुंचाया। 

इन दोनों के अलावा लोकेश राहुल ने 48 रन और हार्दिक पांड्या ने 46 रन बनाए।  विंडीज के लिए केमर रोच ने तीन, शेल्डन कॉटरेल और कप्तान जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार