हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 200 रनों के बड़े अंतर से हराकर वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 351 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।  भारत के सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और ईशान किशन ने पिछले मैच से सबक लेते हुए इस मैच में संयम से बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 143 रनों की बड़ी साझेदारी की।

Advertisement

शुभमन गिल और ईशान किशन के पास इस मैच में शतक बनाने का मौका था लेकिन दोनों ही इस मौके को भुना ना पाए। सबसे पहले ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट हुए और फिर शुभमन गिल भी 85 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों के अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या नाबाद 70 रन और संजू सैमसन ने भी आउट होने से पहले 51 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट रोमारियो शेफर्ड ने लिए। बाद में जब वेस्टइंडीज की टीम इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनसे एक अच्छी लड़ाई की उम्मीद थी लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 35.3 ओवरों में सिर्फ 151 रन ही बना सकी और 200 रनों से ये मैच हार गई। भारतीय टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 तो मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए। इस मैच में 85 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि ईशान किशन को पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

भारत ने टेस्ट सीरीज 1-0 और वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली है और अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 3 अगस्त से होने वाली है। टेस्ट और वनडे फॉर्मैट के मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम टी-20 फॉर्मैट में ज्यादा खतरनाक है ऐसे में टीम इंडिया कैरेबियाई टीम को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार