India vs West Indies 4th T20I: अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (6 अगस्त) को लॉडरहिल में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 59 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।  भारत के 191 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवरों में 131 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को 18 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। टॉप स्कोरर रहे कप्तान निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने 24-24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट अपने खाते में डाले।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। भारत की शुरूआत अच्छी रही और रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। रोहित ने 16 गेंदों में दो चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की बदौलत 24 रन बनाए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

भारतीय टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा संजू सैमसन ने नाबाद 30 रन और अक्षर पटेल ने नाबाज 20 रन की पारी खेली। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैककॉय ने दो-दो औऱ अकील हुसैन ने एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार