1 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए चौथे वन डे मैच में टीम इंडिया ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में 400 साझेदारी का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

Advertisement

चौथे वन डे मैच में भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने और फिर एमएस धोनी और मनीष पांडे ने शतकीय साझेदारी की। विराट (131) और रोहित (104) ने दूसरे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी की, यह भारत की 399 शतकीय साझेदारी थी। इसके बाद मनीष पांडे (50*) और एमएस धोनी (49*) ने मिलकर पांचवें विकेट 101* रन जोड़े। ये भारत की ओर से वनडे क्रिकेट के इतिहास में हुई 400वीं शतकीय साझेदारी थी। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS   

Advertisement

इस मामले में दूसरे नंबर पर पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 366 बार शतकीय साझेदारी निभा चुके हैं।

गौरतलब है कि भारत ने श्रीलंका को चौथे वनडे मैच में 168 रन से हराकर सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 375 रन बनाए। जिसके जवाब में जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 42.4 ओवरों में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार