मीरपुर (ढाका), 28 जनवरी | भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के अपने पहले ग्रुप मैच में आयरलैंड को 79 रनों से हराकर जोरदार आगाज किया। तीन बार के चैम्पियन भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 268 रन बनाए और फिर आयरलैंड को 49.1 ओवरों में 189 रनों पर सीमित कर दिया।

भारत की ओर से राहुल बाथम ने 15 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि अवेश खान और महिपाल लोमरूर को दो-दो सफलता मिली। जीशान अंसारी ने भी एक विकेट लिया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। आयरलैंड की ओर से विलियम एम. ने सबसे अधिक 58 रन बनाए जबकि लॉर्कान टचर ने 57 रनों का योगदान दिया। शेष कोई बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। उसके छह बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके।

इससे पहले, सरफराज खान (74) और वाशिंगटन सुंदर (62) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत आयरलैंड के सामने 269 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने ग्रुप-डी के इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 268 रन बनाए। सरफराज और सुंदर के अलावा रिकी भुई ने 39 और जीशान अंसारी ने 36 रनों का योगदान दिया।

भारत ने एक समय 55 रनों पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे लेकिन सरफराज और सुंदर ने पांचवें विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया।सरफराज ने 70 गेंदों पर सात चौके लगाए जबकि सुंदर ने 71 गेंदों का सामना कर तीन बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। भुई ने 54 गेंदों पर छह चौके लगाए। अंसारी ने अपनी 36 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए। आयरलैंड की ओर से रोरी एंडर्स ने तीन सफलता हासिल की। जोसुआ लिटिल को भी तीन विकेट मिले।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार