India Masters vs West Indies Masters, Final: अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) की तूफानी पारी के दम पर इंडिया मास्टर्स ने रविवार (16 मार्च) को रायपुक के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 2025 (International Masters League T20, 2025) के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हरा दिया। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स इस लीग की पहली चैंपियन बनी। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जिसमें लेंडल सिमंस ने 41 गेंदों में 57 रन और ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इंडिया मास्टर्स के लिए विनय कुमार ने 3 विकेट, शाहबाज नदीम ने 2 विकेट, पवेन नेगी और स्टुअर्ट बिन्नी ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में इंडिया मास्टर्स की टीम ने 17.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज अंबाती रायडू ने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरूआत दी औऱ पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। 

टॉप स्कोरर रहे रायडू ने 50 गेंदों में 7 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  वहीं तेंदुलकर ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

वेस्टइंडीज मास्टर्स के लिए एश्ले नर्स ने 2 विकेट, टिनो बेस्ट और सुलेमान बेन  ने 1-1 विकेट चटकाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार